न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड हुआ। धूप की तेजी के चलते आर्द्रता का प्रतिशत भी गिरता जा रहा है। 

गुरुवार को अधिकतम आर्द्रता का प्रतिशत 50 के नीचे चला गया। यह 49 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। न्यूनतम आर्द्रता 32 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके चलते गर्मी की शुष्कता बढ़ गई। धूप अपेक्षाकृत अधिक तेज हो गई।