Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी...

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद आर सुधा के साथ झपटमारी की वारदात हुई। तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से सांसद आर सुधा जो तमिलनाडु भवन के पास सुबह की सैर पर निकली थीं, तभी कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए।

चाणक्यपुरी इलाके में हुई घटना-

सांसद आर सुधा ने खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे संघर्ष के दौरान उन्हें कई चोटें भी आई हैं। यह घटना चाणक्यपुरी इलाके में पोलैंड दूतावास के पास हुई, जो कि दिल्ली का एक पॉश और सुरक्षित माना जाने वाला इलाका है। इस वारदात के बाद से दिल्ली में आम लोगों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

गृहमंत्री को लिखा पत्र-

घटना के तुरंत बाद सांसद ने पुलिस को सूचना दी। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इस बीच, सांसद आर सुधा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। उन्होंने गृहमंत्री से अपराधियों का पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की है।

AAP का दिल्ली सरकार पर निशाना

इस घटना पर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट करते हुए दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

सौरभ भारद्वाज ने अपने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में ये कोई नई बात नहीं है। दिल्ली में चेन, मोबाइल स्नैचिंग इतना आम हो गया है कि लोग अब FIR भी नहीं दर्ज करवाते। उन्हें पता कि उनका समय ही व्यर्थ होगा।” उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि पुलिस में FIR कराने से कुछ नहीं होने वाला, केवल समय की बर्बादी होगी

सौरभ भारद्वाज बोले-

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “इसमें पूरा दोष पुलिस का नहीं है। दिल्ली पुलिस में हजारों पद खाली पड़े हैं और सरकार भर्तियां नहीं करना चाहती। जो हैं भी वो VIP सिक्योरिटी और आम आदमी पार्टी के लोगों को फंसाने में व्यस्त हैं। पुलिस का राजनीतिकरण हो चुका है। उनका आकलन काम से नहीं, राजनैतिक कार्यों से किया जाता है। उसी आधार पर पोस्टिंग दी जाती है।”

सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि “दिल्ली की महिलाएं अब मॉर्निंग वॉक पर चेन पहन कर नहीं निकलतीं। बहुत सावधान रहती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि चैन से जीना है तो चेन घर रखिये। ये तमिलनाडु से हैं, इसलिए इनको पुलिस व्यवस्था का अंदाजा नहीं होगा।”

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments