Sunday, June 22, 2025
Home Breaking News इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों में भिड़ंत से एक की...

इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों में भिड़ंत से एक की मौत और 45 से ज्यादा घायल

2.3kViews
1496 Shares
 देवास। इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। डेंजर जोन में शामिल कलवार घाट में मंगलवार दोपहर एक चार्टर्ड बस व एक अन्य यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कुछ और वाहन भी चपेट में आ गए। 

1 की मौत, 45 से अधिक घायल

टक्कर के बाद दोनों बसों में सवार 45 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को कन्नौद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया जो चार्टर्ड बस का ड्राइवर कमलेश निवासी खातेगांव बताया जा रहा है। 

इसके अलावा गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों का प्राथमिक उपचार करके इंदौर रेफर किया जा रहा है। वहीं अधिकांश यात्रियों को सामान्य चोट आई है जिनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

चार से पांच गंभीर रूप से घायल

बड़ी दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा कन्नौद के सरकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति जानी व उपचार की व्यवस्था देखी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद सौम्या जैन के अनुसार एक व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि हुई है। चार से पांच गंभीर रूप से घायल है जिनको रेफर किया जा रहा है। 

इसके अलावा 17 से 18 अन्य यात्रियों का कन्नौद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस जगह हादसा हुआ वह घाट से जुड़ा हुआ है और वहां पर खतरनाक मोड़ है।यात्रियों के अनुसार चार्टर्ड बस हरदा से इंदौर की ओर जा रही थी जबकि दूसरी यात्री बस इंदौर की ओर से आ रही थी मोड पर दोनों बसों के बीच जोरदार टक्कर आमने-सामने से हो गई। घायल होने वालों में अधिकांश यात्री देवास, इंदौर हरदा व अन्य जिलों के हैं।

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments