Monday, August 4, 2025
Home Breaking News खंडवा में ओलावृष्टि से फसलें खराब, आज फिर मौसम बिगड़ेगा:पपीते का बगीचा...

खंडवा में ओलावृष्टि से फसलें खराब, आज फिर मौसम बिगड़ेगा:पपीते का बगीचा चौपट, अरबी, प्याज को नुकसान; एक्सपर्ट बोले- आज बारिश होगी

3.3kViews
1969 Shares

खंडवा |

खंडवा में एक दिन पहले रविवार को हुई ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। एक किसान का पपीते का बगीचा ही चौपट हो गया। वहीं खेतों में खड़ी अरबी और प्याज की फसल को भी नुकसान हुआ है। इधर, सोमवार सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर तक तेज धूप के हालात है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, आज फिर बारिश की पूरी संभावना है।

पंधाना क्षेत्र के ग्राम आरूद निवासी किसान देव पटेल के यहां ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने प्याज के साथ डेढ़ एकड़ जमीन में पपीते का बगीचा लगाया था। किसान देव पटेल के मुताबिक, उन्होंने डेढ़ एकड़ में पपीते का बगीचा लगाया था। यह फसल पिछले साल सितंबर महीने में लगाई थी। अब पौधों पर फल लगने शुरू हुए थे, फलों की संख्या में अच्छी थी।

इस बार उम्मीद थी कि इस बार पपीते का उत्पादन अच्छा होगा। लेकिन हवा-आंधी और ओले गिरे तो नुकसान कर दिया। पूरा बगीचा ही खराब हो गया। वहीं चार एकड़ में प्याज की फसल भी खराब हो गई। प्याज की निकलवाई कर कटाई करवा ली थी। खेत से उसे घर लाने वाले थे कि पानी गिर गया। ज्यादा नुकसान ओले गिरने से हुआ है। वहीं अरबी की फसल में पत्ते खत्म हो गए है। इससे उत्पादन पर थोड़ा असर पड़ेगा।

पहले अलर्ट जारी किया था, आज फिर संभावना

मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के मुताबिक, बारिश के पूर्वानुमान को लेकर चार दिन पहले ही अलर्ट जारी किया था कि 3 मई के बाद बारिश की संभावना है। किसानों को चेता दिया था कि प्याज आदि की उपज को सुरक्षित कर लें। आज सोमवार को फिर से बारिश के हालात बन रहे है। शुरूआत पंधाना से होगी, जिसका असर शाम तक जिलेभर में होगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments