Monday, August 4, 2025
Home राज्य मध्य प्रदेश खरगोन में 501 लड़कियों ने निकाली कलश यात्रा:टेमला में आज से भागवत...

खरगोन में 501 लड़कियों ने निकाली कलश यात्रा:टेमला में आज से भागवत कथा ; श्रीकृष्ण कीर्तन के 50 वर्ष पूरे

खरगोन |

खरगोन के टेमला में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का सात दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जो बांके बिहारी मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल पर समाप्त हुई। एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में 501 कन्याएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुई।

यात्रा के दौरान कन्याओं के लिए विशेष बिछात लगाई गई थी। मार्ग में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया, साथ ही पांव धोकर सम्मान भी किया गया। यात्रा में ढोल-ताशों की धुन और भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने डांस किया।

विधायक सिर पर कलश रख यात्रा में शामिल

विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कथा स्थल पर पहुंचकर कलश शिरोधारण कर आयोजन में भाग लिया। आयोजन समिति से जुड़े नितिन पाटीदार ने बताया कि दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा पर पंडित श्याम सुंदर पाराशर के सान्निध्य में प्रवचन होंगे, वहीं रात 8:30 बजे से वृंदावन की टीम द्वारा रासलीला की प्रस्तुति दी जाएगी।

आयोजन समिति के सदस्य नितिन पाटीदार के अनुसार, दोपहर में भागवत कथा पर प्रवचन होंगे। रात 8:30 बजे से वृंदावन की टीम रासलीला का मंचन करेगी।

बता दें कि टेमला के बांके बिहारी मंदिर में हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण धार्मिक महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 18 एकड़ क्षेत्र में एयर कूल्ड व्यवस्था की गई है।

तस्वीरों में देखिए कलश यात्रा

 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments