1901
Shares
शाजापुर |
शाजापुर में रविवार को दिन का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शनिवार शाम को मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। शाम करीब 5 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद ठंडी हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी। रात को फिर से गर्मी का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।
रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। 11 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगी और शाम को बादल छाएंगे।
विभाग ने अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।