Monday, August 4, 2025
Home क्राइम आंधी-तूफान से फैली आग, महिला जिंदा जली:छतरपुर में चार बच्चे और दो...

आंधी-तूफान से फैली आग, महिला जिंदा जली:छतरपुर में चार बच्चे और दो महिलाएं भी झुलसीं; करीब 12 घर जले

3.1kViews
1807 Shares

छतरपुर |

छतरपुर के एक गांव में आग लगने से करीब 12 घर जल गए। एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि चार बच्चे और दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये घटना जिले की घुवारा तहसील के चिरोला गांव में शनिवार शाम की है। जहां तेज आंधी-तूफान के बीच आग लग गई। जो हवा के कारण फैल गई। आग ने गांव के करीब एक दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

तेज हवा के कारण फैली आग ग्रामीणों ने बताया- शाम के वक्त मौसम अचानक बदला। तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान गांव के एक हिस्से में आग भड़क गई, जो तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलती चली गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक 10 से 12 घरों तक आग पहुंच गई।

बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौके पर ही मौत आग से महिला गुलाब रानी यादव (उम्र 65 वर्ष) झुलस गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ​​​​​वहीं, घायल बच्चों और महिलाओं को तत्काल बड़ामलहरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मृतक महिला का पोस्टमॉर्टम रविवार को बड़ामलहरा में किया जाएगा।

तहसीलदार मौके पर पहुंचे, मदद का भरोसा दिया घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार कपिल शर्मा ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदा करार देते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments