Monday, August 4, 2025
Home राज्य मध्य प्रदेश नर्मदापुरम में तेज हवाओं के साथ पांच मिनट बूंदाबांदी:थोड़ी ही देर में...

नर्मदापुरम में तेज हवाओं के साथ पांच मिनट बूंदाबांदी:थोड़ी ही देर में निकली धूप; अगले 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

2.8kViews
1784 Shares

नर्मदापुरम |

नर्मदापुरम में शनिवार को सुबह 9 बजे बादलों की गर्जना के साथ मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवाओं के साथ करीब 5 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। आसमान में काले बादल छाए रहे। 11 बजे के बाद बादल छंटने के साथ धूप निकल गई। मौसम विभाग ने जिले में शनिवार से अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश व तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके रैकवार ने बताया जिले में 3 से 7 मई के दौरान बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जिले के अलग-अलग हिस्सों में बन रही है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान की ओर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।

गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी बना है। दूसरा चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से सक्रिय है। साथ ही एक ट्रफ लाइन जो कि राजस्थान से होकर केरल, पश्चिमी मध्यप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा से होकर कर्नाटक की ओर बढ़ रही है। जिसके प्रभाव के कारण नर्मदापुरम सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने व तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना अगले तीन से पांच दिनों तक है।

दिन के साथ रात भी हुई गर्म नर्मदापुरम में दिन में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज हो रहा है। दिन के अलावा अब रात भी गर्म हो गई है। शनिवार को रात का न्यूनतम न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज हुआ। 24 घंटे पहले 25.4 डिग्री दर्ज हुआ था। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं शुक्रवार दोपहर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments