Sunday, August 3, 2025
Home राज्य मध्य प्रदेश शहडोल में बारात जा रहे बाइक सवार की मौत:अज्ञात वाहन ने टक्कर...

शहडोल में बारात जा रहे बाइक सवार की मौत:अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, साथी घायल, शिव शक्ति आश्रम के पास हादसा

2.6kViews
1317 Shares

शहडोल |

शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र में शिव शक्ति आश्रम के पास सड़क हादसे में 28 वर्षीय राजेश साकेत की मौत हो गई। वह अपने एक साथी के साथ शुक्रवार रात बाइक से ब्यौहारी से रमपुरवा बारात जा रहा था।

शिव शक्ति आश्रम के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी को गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब स्थिर है।

थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों के अनुसार दूल्हे की गाड़ी आगे निकल गई थी।

बारातियों की बस पीछे चल रही थी। उन्होंने राजेश को कई बार रोकने की कोशिश की। राजेश अपने साथी के साथ बाइक पर ही बारात में जाने के लिए निकल गया। घटना के बाद बारात का माहौल शोक में बदल गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए।

RELATED ARTICLES

अचानक डोलने लगी धरती, 3.0 तीव्रता के भूकंप से मच गया हड़कंप

अमेरिका के न्यूयॉर्क महानगर में शनिवार की रात को एक हल्का भूकंप आया जिससे लोग चौंक गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार इस...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत बिगड़ने से संताल परगना के लोग चिंतित, जल्द ठीक होने की कर रहे दुआएं

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की फिर से हालत बिगड़ गई है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक...

“मतदाता सूची में अपना नाम भी नहीं पढ़ पा रहे हैं…”, तेजस्वी यादव पर भड़के सम्राट चौधरी, कहा- जनता को गुमराह करने से…

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) के बाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अचानक डोलने लगी धरती, 3.0 तीव्रता के भूकंप से मच गया हड़कंप

अमेरिका के न्यूयॉर्क महानगर में शनिवार की रात को एक हल्का भूकंप आया जिससे लोग चौंक गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार इस...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत बिगड़ने से संताल परगना के लोग चिंतित, जल्द ठीक होने की कर रहे दुआएं

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की फिर से हालत बिगड़ गई है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक...

“मतदाता सूची में अपना नाम भी नहीं पढ़ पा रहे हैं…”, तेजस्वी यादव पर भड़के सम्राट चौधरी, कहा- जनता को गुमराह करने से…

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) के बाद...

अदालत की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो मामले में पंजाब का युवक भगोड़ा घोषित

श्रीनगर की फास्ट ट्रैक पॉक्सो अदालत ने पंजाब के जालंधर निवासी एक व्यक्ति को भगोड़ा घोषित कर दिया है। आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह...

Recent Comments