Monday, August 11, 2025
Home The Taksal News यूट्यूबर ने EPFO के रिटायर्ड क्लर्क को लगाया 82 लाख का चूना,...

यूट्यूबर ने EPFO के रिटायर्ड क्लर्क को लगाया 82 लाख का चूना, करोड़ों डकार चुके तीन युवक गिरफ्तार

2.1kViews
1052 Shares
कानपुर
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से सेवानिवृत्त मुख्य लिपिक विनोद कुमार झा को डिजिटल अरेस्ट कर 82.30 लाख ठगने वाले तीन आरोपियों को साइबर टीम ने अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
गिरोह का मास्टरमाइंड यूट्यूबर व गेमर है। उसने यूट्यूब से डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी का तरीका सीखा और दो दोस्तों को सिखाया। गिरोह के पास से ठगी की रकम में से 7.70 लाख रुपये व चार मोबाइल बरामद हुए।
ये गिरोह पांच सालों में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर व कम पढ़े-लिखे लोगों को लालच देकर उनके नाम से खाते खुलवा ठगी की रकम मंगवाते थे। ऐसे 20 बैंक खातों की जानकारी मिली है।

यह है पूरा मामला

पनकी निवासी विनोद कुमार झा के मोबाइल फोन पर 17 फरवरी को एक काल आई थी। ठगों ने उन्हें मनीलांड्रिंग केस में शामिल होने की बात कहकर करीब 47 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर अलग-अलग खातों में 82.30 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।
डीसीपी क्राइम एसएम कासिम ने बताया कि जांच की में पता चला कि ठगे गए 82.30 लाख रुपये नई दिल्ली में आरबीएल बैंक, असम के फेडरल बैंक और गुवाहाटी के पीएनबी में ट्रांसफर किए थे। तीनों खातों को फ्रीज कराया गया।

आरबीएल की खाताधारक महिला निकली, लेकिन खाते में जो नंबर दर्ज था, वह अलीगढ़ के खैर रंजीतगढ़ी खेरिया बुजुर्ग निवासी रौबी कुमार के पास था। साइबर टीम ने उसे अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से बुधवार देर रात पकड़ा।

इसके बाद, वहीं जितेन्द्र कुमार और रविन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना रौबी निकला। नई दिल्ली में जिस महिला के नाम से खाता खुलवाया था, उसे एक लाख आने पर 20 हजार रुपये दिए जाते थे। मामले में महिला को भी आरोपी बनाया है। उसके खाते में 19.50 लाख रुपये आए थे। वह महिला रुपये निकालने बैंक भी पहुंची थी।

 

RELATED ARTICLES

तेज रफ्तार का कहर: नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, लगा लंबा जाम

थाना जोधेवाल के अधीन आते नेशनल हाईवे पर बस्ती जोधेवाल पुल के ऊपर आज दोपहर जालंधर बाईपास की तरफ से समराला चौक की ओर...

High court ने पंजाब पुलिस को लगाया भारी जुर्माना, सख्त आदेश जारी

लगभग 9 वर्षों तक पुलिस प्रशासन के चक्कर काटने के बाद जब न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखी तो पीड़ित सुखदेव सिंह पुत्र...

वरिष्ठ नागरिकों ने धूमधाम से मनाया तीज का त्यौहार, विजय चोपड़ा जी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

आज प्रभाकर पैलेस, गांधी कैंप, दाना मंडी, जालंधर में तीज का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें पंजाब केसरी समूह के मुख्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

तेज रफ्तार का कहर: नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, लगा लंबा जाम

थाना जोधेवाल के अधीन आते नेशनल हाईवे पर बस्ती जोधेवाल पुल के ऊपर आज दोपहर जालंधर बाईपास की तरफ से समराला चौक की ओर...

High court ने पंजाब पुलिस को लगाया भारी जुर्माना, सख्त आदेश जारी

लगभग 9 वर्षों तक पुलिस प्रशासन के चक्कर काटने के बाद जब न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखी तो पीड़ित सुखदेव सिंह पुत्र...

वरिष्ठ नागरिकों ने धूमधाम से मनाया तीज का त्यौहार, विजय चोपड़ा जी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

आज प्रभाकर पैलेस, गांधी कैंप, दाना मंडी, जालंधर में तीज का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें पंजाब केसरी समूह के मुख्य...

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, शहर में 130 पुलिसकर्मी तैनात

 पंजाब के विशेष डीजीपी राम सिंह और पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में शहर में एक लक्षित सी.ए.एस.ओ. अभियान चलाया गया। इस...

Recent Comments