घटना के बाद से एसआजी, सर्विलांस व गोल्हौरा थाने की संयुक्त टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शनिवार की रात करीब एक बजे पुलिस को जानकारी मिली कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश गोल्हौरा थाने के जीवपुर गांव के पास मौजूद हैं।
पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस कर्मियों ने भी फायरिंग की। इससे तीन बदमाश घायल हो गए हैं। इसमें सतीश गौड़, रोहन चौहान, किशन उर्फ कृष्णा गौड़ शामिल हैं। इसके अलावा दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

बदमाशों की पिटाई को लेकर लोगों ने घेरा थाना

सर्राफ की हत्या को लेकर गोल्हौरा कस्बे के लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने गोल्हौरा थाने का घेराव कर रखा है। पहले वह बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। उन्हें बताया गया कि आरोपितों गिरफ्तारी हो चुकी है तो वह अब उन्हें भीड़ को सौंपने मांग कर रहे हैं। सर्राफ समर्थकों की मांग है कि मौत के बदले मौत। पुलिस आंदोलनकरियों को समझाने में जुटी है।