Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी से मिलेगी राहत, अगले हफ्ते से चलेगी लू;...

दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी से मिलेगी राहत, अगले हफ्ते से चलेगी लू; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

1574 Shares
नई दिल्ली
राजधानी में शुक्रवार शाम को तेज आंधी व वर्षा के कारण शनिवार को तापमान सामान्य से नीचे आ गया। इस वजह से गर्मी राहत रही। दोपहर में तेज धूप खिलने के बावजूद भी अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से फिर धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। इससे गर्मी बढ़ेगी। फिर भी अभी तीन दिन लू से राहत रह सकती है। अगले सप्ताह मंगलवार के बाद फिर लू चल सकती है।
मौसम विभाग के पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवा और गरज के साथ शाम या रात के वक्त हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन रात पौने नौ बजे तक कहीं कोई वर्षा नहीं हुई। हवा की गति भी दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। बुधवार से शुक्रवार तक लू चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम आद्रता अधिकतम 81 प्रतिशत और न्यूनतम 38 प्रतिशत रहा।

न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस

इसके एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली में 0.7 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। कई इलाकों में रात 11:30 से ढाई बजे के बीच भी वर्षा हुई थी। इस दौरान आया नगर में सबसे अधिक चार मिलीमीटर, रिज एरिया में 1.4 मिलीमीटर व लोधी रोड़ में 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इसके बाद कहीं वर्षा नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 11.6% बढ़कर 146.3 करोड़ रुपए

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 11.6 प्रतिशत बढ़कर 146.3 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का पिछले वर्ष की...

रुपए को लगा झटका! डॉलर के सामने औंधे मुंह गिरा, जानें एक Doller का कितना हुआ Rupee

सप्ताह की शुरुआत भारतीय रुपये के लिए अच्छी नहीं रही। सोमवार को विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिका की व्यापार नीति को लेकर...

भारत का चाय उत्पादन जून में 9% घटकर 13.35 करोड़ किलोग्राम

भारत का चाय उत्पादन जून में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत घटकर 13.35 करोड़ किलोग्राम रह गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जून 2024 में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 11.6% बढ़कर 146.3 करोड़ रुपए

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 11.6 प्रतिशत बढ़कर 146.3 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का पिछले वर्ष की...

रुपए को लगा झटका! डॉलर के सामने औंधे मुंह गिरा, जानें एक Doller का कितना हुआ Rupee

सप्ताह की शुरुआत भारतीय रुपये के लिए अच्छी नहीं रही। सोमवार को विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिका की व्यापार नीति को लेकर...

भारत का चाय उत्पादन जून में 9% घटकर 13.35 करोड़ किलोग्राम

भारत का चाय उत्पादन जून में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत घटकर 13.35 करोड़ किलोग्राम रह गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जून 2024 में...

क्रिप्टो मार्केट में भूचाल: बिटकॉइन, डॉगकॉइन और पाई में भारी गिरावट

पिछले 7 दिनों में ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट भारी दबाव में रहा है। बिटकॉइन, इथेरियम, रिपल, डॉगकॉइन और पाई नेटवर्क जैसी सभी प्रमुख डिजिटल करेंसीज़...

Recent Comments