Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News 'मंत्री का पीआरओ बोल रहा हूं... संभलकर रहना हत्या करवा दूंगा', अनजान...

‘मंत्री का पीआरओ बोल रहा हूं… संभलकर रहना हत्या करवा दूंगा’, अनजान नंबर से मिली धमकी; मुकदमा दर्ज

1283 Shares
कानपुर
मैं मंत्री का पीआरओ राजेश कुमार बोल रहा हूं। वकीलों के दिन बहुत खराब चल रहे हैं। संभल कर रहना। वकीलों की हत्याएं भी हो रही हैं। तू बड़ा वकील बनता है। तेरी हत्या भी बहुत जल्द करवा दूंगा। यह धमकी एक अधिवक्ता को अनजान नंबर से मिली। इससे पहले इसी नंबर से अधिवक्ता की परिचित डाक्टर को भी धमकी मिली थी।
अधिवक्ता ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता उमेश सिंह परिहार के मुताबिक उनकी परिचित डा. अनीता गौतम के मोबाइल नंबर पर 20 मार्च को एक व्यक्ति ने काल की थी। उसने कहा कि मरीजों का ध्यान ठीक से क्यों नहीं रखती हो। मरीजों का ध्यान ठीक से नहीं रखा तो तुम्हारा हास्पिटल बंद करवा दूंगा। उसके बाद काल कट गई। डाक्टर ने इसे किसी की शरारत समझ नजरअंदाज कर दिया।
पांच अप्रैल को उसी नंबर से फिर काल आई लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। बल्कि उन्हें (अधिवक्ता को) उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर देते हुए बताया कि ये परेशान कर रहा है। वह जानकारी कर लें। उन्होंने उस नंबर पर काल की लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद उसी नंबर से काल आ गई। अधिवक्ता के मुताबिक उन्होंने पूछा कि वह कौन हैं और डा. अनीता को क्यों परेशान कर रहे हैं।
इस पर उस व्यक्ति ने कहा, मैं मंत्री का पीआरओ बोल रहा हूं और मैं बहुत कुछ हूं। मेरे बारे में पता कर लो। यह कहकर उसने काल काट दी। इसके कुछ देर बाद फिर उसी नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने गाली देते हुए कहा, संभलकर रहना। तेरी हत्या भी जल्द करवा दूंगा। इसके बाद काल फिर काट दी गई। अनहोनी की आंशका पर पीड़ित ने कोतवाली थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि मोबाइल नंबर स्विच आफ है। उस नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है। लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास भी हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपित के नंबर को ट्रूकॉलर में देखा गया तो उसमें अजय कुमार मिश्रा व कैबिनेट मंत्री पीआरओ जी लिखा हुआ दिखा। फोटो में केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के एक मंत्री की फोटो लगी है। 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments