Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News दशरथ-राम और लक्ष्मण के बाद अयोध्या में बनेगा 20 किलोमीटर लंबा भरत...

दशरथ-राम और लक्ष्मण के बाद अयोध्या में बनेगा 20 किलोमीटर लंबा भरत पथ, 900 करोड़ रुपये होगी लागत

2.0kViews
1683 Shares
अयोध्या
भगवान राम के सबसे प्रिय अनुज योगिराज भरत के नाम पर रामनगरी में फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। यह मार्ग 20 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी लागत करीब 900 करोड़ रुपये होगी। यह मार्ग रामपथ पर के किनारे स्थित रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से विद्याकुंड, दर्शननगर होते हुए प्रयागराज हाईवे पर भरत की तपोस्थली भरतकुंड तक जाएगा। वर्तमान में यह मार्ग टू लेन है, जिसे 24 मीटर चौड़ा करके फोरलेन बनाया जाएगा।
भरत पथ को उनके ज्येष्ठ भ्राता राम के नाम से निर्मित रामपथ की भांति आकार प्रदान किया जाएगा। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने अभिलेखीय प्रक्रिया आरंभ कर दी है। रामनगरी में भगवान राम के पिता राजा दशरथ और अनुज लक्ष्मण के नाम पर भी फोरलेन मार्ग बनाये जा रहे हैं।
भरतकुंड का रामकथा में महत्वपूर्ण स्थान है। मान्यता है कि यहां भगवान राम के भाई भरत ने राम के वनवास से लौटने तक चौदह वर्ष तक तपस्या की थी। भगवान राम ने वनवास से लौटने पर यहीं पिता राजा दशरथ का पिंडदान किया था। यहां पौराणिक महत्व का सरोवर भी है।
रामनगरी आने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालु भरतकुंड भी दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं। प्रयागराज एवं पूर्वांचल से आने वाले श्रद्धालु इस धार्मिक स्थान पर माथा टेकते हैं। इसलिए यहां से रामनगरी तक बनने वाले मार्ग का भरत के नाम पर रखा गया है। लोकनिर्माण विभाग का सर्किल कार्यालय इसकी चेकिंग कर रहा है, जिसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
अधिशासी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। भविष्य में यातायात का संकट न उत्पन्न होने पाए इसके लिए मार्ग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। भरत पथ इसी योजना की नई कड़ी है। इससे पूर्व सआदतगंज से नयाघाट तक 14 किलोमीटर लंबा रामपपथ बन चुका है।
गुप्तारघाट से राजघाट एसटीपी होते हुए करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबे लक्ष्मण पथ के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। धर्मपथ के निकट एनएच-27 पर स्थित साकेत पेट्रोल पंप से होते हुए बिल्वहिरघाट तटबंध के समानांतर दशरथ समाधि होते हुए पूराबाजार में अंबेडकरनगर हाईवे से जुड़ने वाले 15.30 किलोमीटर लंबे दशरथ पथ का निर्माण भी 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

महोबरा से टेढ़ी बाजार तक चौड़ी होगी सर्विस लेन

-यातायात की दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील महोबरा से टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज की सर्विस लेन काे भी चौड़ा किया जाएगा। इसका प्रस्ताव अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त की ओर से शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को शासन की सहमति मिल गई है। इसके लिए जल्द ही लोनिवि स्थानीय प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर सर्विस लेन से आवागमन करने वालों को रेलवे क्रासिंग पर जाम की भीषण स्थिति का सामना करना पड़ता है। दुर्घटनाओं की दृष्टि से यह स्थान हाट स्पाट बन चुका है। इसका समाधान सर्विस लेन के चौड़ीकरण में तलाशा गया है। सर्विस लेन चौड़ी होने से लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। 

RELATED ARTICLES

पूर्वांचल के विकास का गेटवे Gorakhpur Link Expressway, औद्योगिक निवेश का बना माध्यम

गोरखपुर दियारा की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दक्षिणांचल में जहां सामान्य सड़क का निर्माण दुरुह था,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पूर्वांचल के विकास का गेटवे Gorakhpur Link Expressway, औद्योगिक निवेश का बना माध्यम

गोरखपुर दियारा की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दक्षिणांचल में जहां सामान्य सड़क का निर्माण दुरुह था,...

आरा-बलिया पीपा पुल को लेकर सामने आई नई जानकारी, अब बढ़ने वाली है एक और परेशानी!

बड़हरा (आरा) उत्तर प्रदेश-बिहार के बीच बड़हरा प्रखंड...

Recent Comments