Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News प्रेमी को पाने की चाहत में पति की हत्या, मेरठ की मुस्कान...

प्रेमी को पाने की चाहत में पति की हत्या, मेरठ की मुस्कान के बाद ब‍िजनौर में शि‍वानी ने क‍िया कांड; पुल‍िस भी हैरान

2.4kViews
1950 Shares
बिजनौर
स्नातक पास शिवानी बेहद शातिराना अंदाज में पुलिस को गुमराह कर रही है। वह बार-बार अकेले ही हत्या करना की बात कबूल रही है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आ रहा है कि पत्नी ने प्रेमी और पति की सरकारी नौकरी पाने के लिए हत्या की है। 

पुलिस दो युवकों से पूछताछ कर रही है। एक युवक रेलवे कर्मी का रिश्तेदार है। दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत के बाद उस पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। दीपक की जून 2023 में रेलवे में नौकरी लगी। उसकी तैनाती नजीबाबाद में हुई। उसका चौहड़पुर की रहने वाले शिवानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते 17 जनवरी 2024 को उसने स्वजन की रजामंदी से विवाह कर लिया। विवाह के बाद शिवानी ससुराल में रहना पसंद नहीं करता थी। ज्यादातर मायके में रहती थी। 

पत्नी के जिद के चलते एक महीने पहले दोनों आदर्शनगर में किराए पर रहने लगे। हालांकि, उन्हें रेलवे का आवास मिला हुआ था, लेकिन शिवानी किराए पर रही। पति की हत्या के बाद शिवानी बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रही है। उसने लखीमपुर खीरी के एक युवक का नाम बताया। कहा कि उससे प्रेम संबंध है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो उसने प्रेम संबंध से इनकार कर लिया। अब दीपक के एक रिश्तेदार से प्रेम संबंध की बात सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर ही है।

तफ्तीश में सामने आ रहा है कि शिवानी दीपक की नौकरी हासिल करना चाहती थी। इसके बाद प्रेमी के साथ घर बसाना का मंसूबा था। वह पूछताछ में प्रेमी को बचाना चाहती है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। दो युवकों से प्रेम संबंध की बात कह रही है। सोमवार को पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

मां बेटे को खोने के बाद बदहवास है। मृतक की मां पुष्पा का आरोप है कि वह ससुराल में रहना पसंद नहीं करती थी। शिवानी उसकी नौकरी हड़पना चाहती है। उसका किसी से प्रेम प्रसंग है। इसके चलते दीपक उसे घर लाना चाहता था। इसी वजह से उसने हत्या कर दी। 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments