Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News कैब में वक्फ पर बात कर रहे थे रिटायर्ड कर्नल, तभी ड्राइवर...

कैब में वक्फ पर बात कर रहे थे रिटायर्ड कर्नल, तभी ड्राइवर वसीम करने लगा गाली-गलौज; बुरी तरह मारपीट भी की

2.7kViews
1303 Shares
उन्नाव
कानपुर से लखनऊ कैब से जा रहे सेना के सेवानिवृत्त कर्नल सूर्यप्रताप सिंह मोबाइल फोन पर जब वक्फ संशोधन कानून पर बात कर रहे थे तो नाराज होकर चालक वसीम ने उनसे गाली-गलौज की और हमला कर दिया। चालक यहीं नहीं रुका कार रोककर अपने कुछ साथियों को बुलाया और फिर कर्नल सिंह की पिटाई की। 

घटना के समय का वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। वीडियों में सेवानिवृत्त कर्नल सड़क पर लड़खड़ाते हुए एक युवक का पीछा करते दिख रहे हैं। 

चल भी नहीं पा रहे थे रिटायर्ड अधिकारी

बताया जा रहा है कि उन्हें इतना पीटा गया कि वह चल नहीं पा रहे थे। समाचार एजेंसी प्रेट्र ने वीडियो के आधार पर बताया है कि वह नशे की हालत में थे। वह कानपुर के जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण बोर्ड में अधिकारी के पद पर हैं। इस संबंध में उनसे बात करने का प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच आफ था। घटना शनिवार देर रात अचलगंज थाना क्षेत्र में आजाद मार्ग चौराहे पर हुई।प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। चालक वसीम और उसके साथी आरिफ व अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वसीम कानपुर के बेगमपुरवा का रहने वाला है। आरिफ के पते के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments