2.2kViews
1666
Shares
नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में बतौर जज आठ न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में कोलेजियम ने दो अप्रैल की बैठक में एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
किसको-किसको मिलेगी नियुक्ति?
इसके मुताबिक कॉलेजियम की बैठक में आठ न्यायिक अधिकारियों की इलाहाबाद हाई कोर्ट में बतौर जज नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है।
यह नियुक्तियां जितेंद्र कुमार सिन्हा, अब्दुल शाहिद, संदीप जैन, तेज प्रताप तिवारी, संदीप जैन, अविनाश सक्सेना, मदन पाल सिंह और हरवीर सिंह की होनी हैं।