2.5kViews
1693
Shares
सीएम योगी ने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध महाराणा प्रताप को एक महानायक के रूप में स्थापित करता है। मात्र 20 हजार सैनिकों के साथ उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की लाखों की सेना का सामना किया। उन्होंने कहा कि अकबर और औरंगजेब कभी भी भारत के नायक नहीं हो सकते।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ग्रेटर नोएडा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बलिदान और राष्ट्रभक्ति की मिसाल को याद करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वदेश और स्वधर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है।