दिल्ली विधानसभा के सत्र का आज आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट 2025 को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 24 मार्च से 26 मार्च के बीच दिल्ली का बजट पेश करने की तैयारी है।
दिल्ली विधानसभा में 24 मार्च से 26 मार्च के बीच बजट पेश हो सकता है। लेकिन उससे पहले दिल्ली सरकार आगामी साल का बजट जनता की राय पर तैयार करने वाली है। सरकार में मंत्री, विधायक, अधिकारी जनता से राय लेंगे। इसके अलावा विभिन्न वर्गो के सुझाव देने के लिए उनको विधानसभा बुलाया जाएगा।
आगे कहा कि हमारे संकल्प पत्र में जो फोकस के क्षेत्र में हमने महिलाओं को आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवा का विस्तार, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, प्रदूषण को कम करना, नौकरियां, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, भोजन, वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण, यमुना नदी की सफाई, कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने जैसे महत्वपूर्ण विषय हमारे संकल्प में शामिल हैं।