Wednesday, June 25, 2025
Home विदेश अंग्रेजी बनी अमेरिका की आधिकारिक भाषा; कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के...

अंग्रेजी बनी अमेरिका की आधिकारिक भाषा; कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप बोले- आएगी एकजुटता

1968 Shares

ट्रंप ने अब अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इससे विश्व भर के अप्रवासियों वाले देश में एकजुटता आएगी। व्हाइट हाउस ने ट्रंप का कार्यकारी आदेश एक्स पर पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि अब समय आ गया है कि अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया जाए।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चौंकाने वाला कार्यकारी आदेश जारी किया है। ट्रंप ने अब अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इससे विश्व भर के अप्रवासियों वाले देश में एकजुटता आएगी। व्हाइट हाउस ने ट्रंप का कार्यकारी आदेश एक्स पर पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि अब समय आ गया है कि अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया जाए।

व्हाइट हाउस ने लिखा कि एक राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित भाषा एकीकृत और सामंजस्यपूर्ण समाज का मूल है। संयुक्त राज्य अमेरिका ऐसे नागरिकों से मजबूत होता है जो एक साझा भाषा में विचारों का स्वतंत्र रूप से आदान-प्रदान कर सकते हैं।

आदेश में कहा गया है कि एजेंसियों को यह छूट दी गई है कि वे अंग्रेजी के अलावा अन्य कितनी भी भाषाओं में सेवाएं दे सकते हैं। यह आदेश किसी भी एजेंसी को अपनी सेवा में परिवर्तन का निर्देश नहीं देता है। एजेंसी प्रमुखों को यह निर्धारित करने का अधिकार है कि अपनी-अपनी एजेंसियों के मिशन को पूरा करने और अमेरिकी लोगों को कुशलतापूर्वक सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए क्या आवश्यक है?

व्हाइट हाउस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में 350 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। हमारे गणराज्य की स्थापना के समय से अंग्रेजी राष्ट्र की भाषा रही है। हमारे ऐतिहासिक शासकीस दस्तावेज, स्वतंत्रता की घोषणा और संविधान भी अंग्रेजी में लिखे गए हैं।

छह करोड़ लोग बोलते हैं अन्य भाषा
अमेरिकी सरकार के 2019 के एक रिकॉर्ड के मुताबिक देश में 6.8 करोड़ से अधिक लोग अपने घर पर अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलते हैं। जबकि चार करोड़ से अधिक लोग स्पैनिश में बात करते हैं। हालांकि अंग्रेजी बहुसंख्यक भाषा है। इसलिए यहां अंग्रेजी का प्रभाव ज्यादा माना जाता है। 

RELATED ARTICLES

‘ईरान का कुछ नहीं बिगाड़ सके’, अमेरिकी रिपोर्ट ने ही खोली ट्रंप की पोल; राष्ट्रपति बोले- बदनाम करने की साजिश

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक नई खुफिया रिपोर्ट को सिरे से...

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाले पाकिस्तानी मेजर की मौत, वजीरिस्तान में TTP के हमले में हुआ ढेर

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना के मेजर मुईज अब्बास शाह टीटीपी के लड़ाकों के हमले में मारा गया। इस हमले में पाक सेना का लांस नायक...

Assam: असम में सुरक्षा बलों के शिविर में ग्रेनेड से हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल; तलाशी अभियान शुरू

गुवाहाटी। असम के गोलाघाट जिले में मंगलवार रात एक बड़ा सुरक्षा संकट सामने आया, जब बोकाखाट के सपजुरी पनबाड़ी इलाके में स्थित सुरक्षा बलों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘ईरान का कुछ नहीं बिगाड़ सके’, अमेरिकी रिपोर्ट ने ही खोली ट्रंप की पोल; राष्ट्रपति बोले- बदनाम करने की साजिश

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक नई खुफिया रिपोर्ट को सिरे से...

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाले पाकिस्तानी मेजर की मौत, वजीरिस्तान में TTP के हमले में हुआ ढेर

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना के मेजर मुईज अब्बास शाह टीटीपी के लड़ाकों के हमले में मारा गया। इस हमले में पाक सेना का लांस नायक...

Assam: असम में सुरक्षा बलों के शिविर में ग्रेनेड से हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल; तलाशी अभियान शुरू

गुवाहाटी। असम के गोलाघाट जिले में मंगलवार रात एक बड़ा सुरक्षा संकट सामने आया, जब बोकाखाट के सपजुरी पनबाड़ी इलाके में स्थित सुरक्षा बलों के...

Operation Sindhu: ईरान से नई दिल्ली पहुंची विशेष उड़ान, 282 नागरिक लौटे स्वदेश; एयरपोर्ट पर लहराया तिरंगा

नई दिल्ली। भारत ने ईरान और इजरायल से 25 जून रात करीब 12 बजे मशहद से नई दिल्ली पहुंची एक विशेष उड़ान से 282 भारतीय...

Recent Comments