Friday, June 20, 2025
Home The Taksal News सपने में पूर्वजों का दिखना देता है किस बात का संकेत, जानें...

सपने में पूर्वजों का दिखना देता है किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त

2.1kViews
1265 Shares

कई बार लोग सपने में अपने पूर्वजों को देखते हैं, जिसके बाद वह घबरा जाते हैं और सोचने लगते हैं कि आखिर उनके पूर्वज सपने में क्यों आए। आइए जानते हैं पूर्वजों का सपना आना किस विशेष संकेत की ओरइशारा करता है…

सपनों में पूर्वजो के देखने का मतलब ;स्वप्न विज्ञान के अनुसार हमारे सपनों का कोई न कोई अर्थ अवश्य होता है। कई बार ये सपने हमें महत्वपूर्ण संदेश देने या किसी विशेष संकेत की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए आते हैं। हालांकि जानकारी के अभाव में हम अक्सर इन संकेतों को समझ नहीं पाते। ऐसे ही कई सपनों में से एक है पूर्वजों का सपना देखना, जिसे देखकर लोग घबरा जाते हैं और सोचने लगते हैं कि आखिर उनके पूर्वज सपने में क्यों आए। आइए जानते हैं पूर्वजों का सपना आना किस विशेष संकेत की ओर इशारा करता है…

पूर्वजों के सपने का महत्व
स्वप्न विज्ञान के अनुसार, जब हमारे पूर्वज सपने में आते हैं, तो वे हमें कोई संदेश देना चाहते हैं। यदि वे किसी विशेष परिस्थिति में दिखाई दें, तो यह संकेत और भी महत्वपूर्ण हो सकता है।

मृत माता-पिता को सपने में देखना
यदि कोई व्यक्ति अपने दिवंगत माता-पिता को सपने में देखता है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह एक शुभ संकेत माना जाता है। यह सपना भविष्य में कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलने का प्रतीक हो सकता है।

किसी मृत रिश्तेदार को सपने में देखना
यदि किसी सपने में कोई दिवंगत संबंधी दिखाई दे, तो इसका अर्थ यह हो सकता है कि व्यक्ति के मन में अभी भी उस रिश्तेदार के प्रति गहरा लगाव है, और वह उन्हें याद कर रहा है।
पूर्वजों को मिठाई बांटते देखना
स्वप्न में यदि पूर्वज मिठाई बांटते हुए नजर आएं, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। यह इस ओर संकेत कर सकता है कि उनकी कोई अधूरी इच्छा रह गई है, या फिर वे किसी आने वाली घटना के प्रति आपको सचेत करना चाहते हैं।
पूर्वजों को मुस्कुराते हुए देखना
यदि पूर्वज सपने में प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दें, तो यह एक शुभ संकेत होता है। यह सपना परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ने का सूचक है और यह दर्शाता है कि पूर्वजों की कृपा आपके परिवार पर बनी हुई है।

पूर्वजों को क्रोधित अवस्था में देखना
यदि सपने में पूर्वज क्रोधित नजर आएं, तो इसे शुभ नहीं माना जाता। यह संकेत कर सकता है कि वे आपसे अप्रसन्न हैं, या आपके परिवार पर पितृदोष हो सकता है। ऐसी स्थिति में पितरों की शांति के लिए विशेष अनुष्ठान करना उचित माना जाता है।

RELATED ARTICLES

निजीकरण के मसौदे पर सलाह देने को बाध्य नहीं आयोग, संघर्ष समिति ने कहा बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि बिजली कंपनियों...

Gorakhpur Link Expressway बनेगा तीव्र विकास का आधार, बड़े निवेशक यहां लगाएंगे औद्योगिक इकाई

गोरखपुर। जनपद का दक्षिणांचल हिस्सा जो विकास से बिल्कुल अछूता रहा। सड़क जैसी मूलभूत आवश्यक चीज...

टुकड़ों में हो रही बारिश, कहीं बरसे तो कहीं तरसाए बादल; पढ़िए IMD ताला अपडेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पूर्वी जिलों में शुरू हुई बरसात का असर लखनऊ में भी दिखने लगा है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निजीकरण के मसौदे पर सलाह देने को बाध्य नहीं आयोग, संघर्ष समिति ने कहा बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि बिजली कंपनियों...

Gorakhpur Link Expressway बनेगा तीव्र विकास का आधार, बड़े निवेशक यहां लगाएंगे औद्योगिक इकाई

गोरखपुर। जनपद का दक्षिणांचल हिस्सा जो विकास से बिल्कुल अछूता रहा। सड़क जैसी मूलभूत आवश्यक चीज...

टुकड़ों में हो रही बारिश, कहीं बरसे तो कहीं तरसाए बादल; पढ़िए IMD ताला अपडेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पूर्वी जिलों में शुरू हुई बरसात का असर लखनऊ में भी दिखने लगा है।...

उप निबंधकों के तबादले में भ्रष्टाचार पर हटाए गए महानिरीक्षक निबंधन, मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र

लखनऊ। स्टांप एवं पंजीयन विभाग में 200 से अधिक उप निबंधक व निबंधक लिपिकों के तबादले में भ्रष्टाचार पर समीर वर्मा को महानिरीक्षक (आईजी) निबंधन...

Recent Comments