छठ पूजा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी के 84 घाटों पर लाखों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

1140 Shares

लोक आस्था के महापर्व छठ पर काशी के 84 घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, लाखों व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने ढलते सूरज की आरती उतार कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और भारतीय जनमानस के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए छठी मैया से कामना की।

संध्या अर्घ्य के दौरान व्रतियों ने सूर्य का अस्त होना अंत नहीं, बल्कि अगले दिन एक नई और ऊर्जावान सुबह के आगमन का संदेश दिया, पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द की भावना से प्रत्यूषा और उषा का प्रतीक संध्या अर्घ्य और आरती के जरिए सूर्य देव के साथ देवी प्रत्यूषा की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने कहा कि छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का अनुपम प्रतीक है।

सूर्य का अस्त होना अंत नहीं, बल्कि अगले दिन एक नई और ऊर्जावान सुबह के आगमन का संकेत है इस संदेश के साथ नमामि गंगे ने नई सुबह और नई ऊर्जा की कामना संग अस्तचलगामी सूर्य और छठी मैया की आरती उतार कर भारतीय जनमानस के जीवन में सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य की कामना और  प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द की भावना से प्रत्यूषा और उषा का प्रतीक संध्या अर्घ्य और आरती के जरिए सूर्य देव के साथ-साथ देवी प्रत्यूषा की आराधना की । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का अनुपम प्रतीक है।

यह परंपरा हमें सिखाती है कि अस्त होते सूर्य का भी उतना ही सम्मान है, जितना उदय होते सूर्य का। श्रद्धा, समर्पण और विश्वास से सराबोर यह संध्या हर मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है। आरती के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, पूनम शुक्ला, सूर्यांशु शुक्ला, रीता शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *