पिता को जीते जी श्रद्धांजलि के बाद ‘अश्वमेध’ की तैयारी, 51 लाख के इनाम का एलान; अलीगढ़ से शुरू होगी अनोखी यात्रा

1900 Shares

जिंदा पिता को श्रद्धांजलि देकर चर्चा में आए राजेंद्र देव अब अश्वमेध यज्ञ की तर्ज पर देशभर में घोड़ा छोड़ने की तैयारी कर रहे। उनका का दावा है कि यह घोड़ा 215 दिन तक अलग-अलग राज्यों में यात्रा करेगा।इस दौरान वह लोगों को धार्मिक विषयों पर शास्त्रार्थ की चुनौती देगा। जो भी उसे शास्त्रार्थ में हरा देगा, उसे घोड़े के साथ 51 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस यात्रा की शुरुआत 28 नवंबर को अलीगढ़ के खैर स्थित इच्छापूर्ति धाम आश्रम से होगी। इसका समापन 30 जून को दिल्ली में होगा। राजेंद्र पन्हेड़ा कलां गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं।

राजेंद्र के अनुसार, यह घोड़ा उसे एक भक्त ने दान किया है। 51 लाख रुपये की इनामी राशि भी भक्तों के दान से जुटाई गई है। उन्होंने धार्मिक विषयों पर तथ्यों के साथ बहस करने की चुनौती दी है।

अश्वमेध यज्ञ प्राचीन समय में राजा अपनी ताकत और दूसरे राज्यों पर अपना अधिकार दिखाने के लिए कराते थे। इसमें एक घोड़े को छोड़ दिया जाता था। घोड़े के साथ सैनिकों का दल भी चलता था। घोड़ा जिस राज्य में पहुंचता था, वहां का राजा उसे रोककर यज्ञ कराने वाले राजा को चुनौती दे सकता था।

जिंदा पिता की श्रद्धांजलि सभा कराई

राजेंद्र ने अपने 79 वर्षीय जिंदा पिता लालचंद उर्फ लूला की 3 अगस्त 2025 को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की थी। इसके लिए गांव में बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए थे। इनमें सभा की तारीख, समय और जगह की जानकारी दी गई थी।

गांव के मंदिरों में रोटियां बांटी गईं और ढोल-बाजे के साथ यात्रा भी निकाली गई। श्रद्धांजलि सभा की जानकारी मिलने पर लालचंद घर लौट आए। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच के साथ पंचायत की। पंचायत में राजेंद्र का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *