पटियाला के घनौर में फिर घग्गर का खौफ, सड़क पर साढ़े तीन फीट पानी; 200 एकड़ फसल पर मंडराया बाढ़ का खतरा

6.6kViews
1938 Shares

 पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते घग्गर दरिया का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। इससे पटियाला के घनौर क्षेत्र के लोगों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। बुधवार तड़के करीब तीन बजे से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। शमशपुर गांव के पास घग्गर के ओवरफ्लो होने से उंटसर-लोहसिंबली मार्ग पर करीब साढ़े तीन फीट पानी बह रहा है।

सड़क पर पानी का तेज बहाव होने के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के कई लोग रोजमर्रा के काम और मजदूरी के लिए अंबाला शहर जाते हैं। ऐसे में रास्ते में पानी भरने और बहाव तेज होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *