बिलाल काजी ने 14 साल उम्र बताकर फंसाईं 70 नाबालिग, UK कोर्ट ने सुनाई 30 साल की सजा…

3.3kViews
1950 Shares

यूके में रहने वाले भारतीय नागरिक बिलाल काजी को नाबालिग लड़कियों को फंसाने और उन्हें बहला-फुसलाकर अपनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए मजबूर करने के जुर्म में 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

बिलाल काजी कौन है?
स्काई न्यूज के अनुसार, मूल रूप से मुंबई का रहने वाला काजी पहले चेस्टर में पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था, जिसके बाद वह बर्मिंघम यूनिवर्सिटी चला गया, जहां उनके केमिस्ट्री की पढ़ाई की। काजी ने पूरे यूके में 70 से ज्यादा लड़कियों को ऑनलाइन अपने जाल में फंसाया और उनका शोषण किया। पुलिस के मुताबिक, 27 का वह व्यक्ति रीस ने एक ब्रिटिश लड़के का रूप धरकर लड़कियों से बातें करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *