मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में संचालित स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने एक सप्ताह पहले इसका परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। परीक्षा शेड्यूल पर कालेजों की ओर से आई आपत्तियों के बाद विश्वविद्यालय ने इसमें बदलाव किया है।
उधर, के अलावा बीए एलएलबी व बीकाम एलएलबी के तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर तथा एमए, एमएससी व एमकाम के तीसरे सेमेस्टर की मुख्य, बैक व एक्स परीक्षा भी 17 नवंबर से होनी हैं। परीक्षा कार्यक्रम पर मिली आपत्तियों को निस्तारित करते हुए संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

