पहाड़ की सेवा में समर्पित पद्मश्री डा. ललित पांडेय ने अस्पताल में ली अंतिम सांस… जन्मदिन पर हुआ निधन

2.0kViews
1907 Shares

पहाड़ की सेवा और समाज के उत्थान को अपना जीवन समर्पित करने वाले पद्मश्री डा. ललित पांडेय का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 78 वर्ष की आयु में बेस अस्पताल में अंतिम सांस ली।

संयोग से रविवार को उनका जन्मदिन भी था। उनके निधन से सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में शोक की लहर है।

2007 में पद्मश्री से सम्मानित

आईआईटी दिल्ली, एमआईटी और पर्ड्यू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त डा. पांडेय ने विदेशों में उपलब्ध अवसर छोड़कर वर्ष 1984 में अल्मोड़ा लौटने का निर्णय लिया था।

उत्तराखंड सेवा निधि के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण शिक्षा, ग्रामीण पुस्तकालयों, बालवाड़ियों, महिला सशक्तीकरण, जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2007 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *