गोवर्धन पूजा के अवसर पर टेकुआटार के फुर्सतपुर में शुक्रवार को दंगल मेले का आयोजन हुआ। इसमें अंतरराज्यीय पहलवानों का दांव-पेच देख दर्शक रोमांचित हो उठे। कश्मीर के पहलवान रिजवान गनी और हमीरपुर बांदा के पहलवान घनघोर घटा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें रिजवान ने घटा को चित किया।इसी तरह हरियाणा के पहलवान छोटा चीता और रामबर के पहलवना सुरेंद्र के बीच मुकाबले में चीता ने बाजी मारी। सिसवा बाजार में अभिषेक, करियर शरीक के तैयफ, गोरखपुर के राजन और कानपुर के मनोज, दिल्ली के राहुल, रवि, बनारस की महिला पहलवान खुशी और देवरिया की नेहा के बीच मुकाबले काफी रोमांचक रहे।
दिल्ली के पहलवान सुमित और पडरौना के सत्येंद्र, चौरीचौरा के गोविंद और पडरौना सत्येंद्र का मुकाबला बराबरी पर रहा। देवतहां के पहलवान सूरज और बरवा महदेवा के अर्जुन के बीच हुए मुकाबले में अर्जुन विजेता रहे। इसी तरह देवतहां के नीतिश को परसौना के लक्की ने टेकुआटार के अकान ने बैदौली के अक्षय को चित कर बाजी मारी।
मुख्य अतिथि सपा नेता राजेश प्रताप राव, ब्लाक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, जिपंस प्रतिनिधि बलराम राव, सतवंत यादव आदि ने पहलवानों से हाथ मिलवा कर कुश्ती का शुभारंभ किया। कहा कि कुश्ती एक प्राचीन कला है।
ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। रेफरी सुबास यादव व परशुराम यादव रहे। मुलायम यादव, शमशाद, शहबाज, कन्हैया तिवारी, मेंहदी हसन, पवन मद्धेशिया, गणेश, रविंद्र, रामप्रीत, योगेंद्र आदि उपस्थित रहे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

