बरेका के अजय कुमार बिंद ने जीता रजत पदक, 5000 मीटर दौड़ में दिखाया दम

9.8kViews
1299 Shares

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रतिभाशाली एथलीट अजय कुमार बिंद ने 91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स पुरुष-महिला चैंपियनशिप 2026-27 में रजत पदक जीतकर बरेका का मान बढ़ाया है।

यह प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक SAI ईस्टर्न सेंटर, साल्टलेक, कोलकाता में आयोजित हुई, जिसमें रेलवे के विभिन्न जोनों और उत्पादन इकाइयों के धावकों ने हिस्सा लिया।

पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में अजय ने 14 मिनट 04.36 सेकेंड के शानदार समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अजय कुमार बिंद बरेका में टेक्नीशियन (फिटर) के पद पर कार्यरत हैं।

निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता बरेका में खिलाड़ियों को मिल रही उत्कृष्ट खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण का भी परिणाम है।

इस उपलब्धि से बरेका के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अजय कुमार बिंद को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *