कुलगाम आतंकी हमले के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, श्रीनगर में चौकसी बढ़ी; जगह-जगह नाके और वाहनों की जांच

3.2kViews

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकी हमले के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त चौकियां बनाई हैं, आने-जाने वालों की तलाशी और वाहनों की जांच तेज कर दी है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त जवानों के साथ-साथ बख्तरबंद गाड़ियां भी तैनात की हैं।

बता देते हैं कि उक्त हमले के बाद, समूची घाटी में जारी हाई अलर्ट के तहत ये कदम उठाए गए हैं। पुलिस टीमें वाहनों की सघन जांच कर रही हैं, यात्रियों की रैंडम तलाशी ले रही हैं।

संवेदनशील जगहों पर लगातार निगरानी रख रही हैं, और राजमार्ग के प्रवेश-निकास बिंदुओं पर भी नजर बनाए हुए हैं। अतिरिक्त चौकियां बनाई गई हैं, जहां सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सतर्क हैं और चौबीसों घंटे गश्त कर रहे हैं। इसका मकसद किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

संवेदनशील इलाकों से बाजारों तक सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी

संवेदनशील जगहों, बाजारों और राजमार्गों पर स्पेशल आपरेशंस ग्रुपऔर अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सड़कों पर इन चौकियों के जरिए पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अच्छे नतीजे मिले हैं, जो यह दिखाता है कि सुरक्षा बल आतंकवाद विरोधी तैयारियों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने, दोनों पर ध्यान दे रहे हैं।

कुलगाम हमले के बाद पूरे कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

श्रीनगर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुलगाम की घटना के बाद, एहतियात के तौर पर पूरे शहर और घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है और उसे और मजबूत किया गया है।

अतिरिक्त चौकियां बनाई गई हैं, तलाशी और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है, और प्रमुख चौराहों पर बख्तरबंद गाड़ियों के साथ जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है। हमारा मुख्य फोकस किसी भी और अप्रिय घटना को रोकना है, साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि आम लोगों की आवाजाही सामान्य बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *