थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि 11 नवंबर की रात 11:59 बजे महिला के विरुद्ध धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, कूटरचित दस्तावेजों का असली के रूप में इस्तेमाल करने तथा आव्रजन एवं विदेशी नागरिकों से संबंधित नियमों के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसके भारत में रहने, दस्तावेज बनवाने, विदेश यात्राओं और संपर्कों की जांच कर रही है।