उत्तराखंड के खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

5.6kViews

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह ग्राम अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। यहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। फूलों की बारिश के बीच सीएम का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष मौर्य ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव खटीमा के अशोक फार्म पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही वह आमजन को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *