शेखपुरा में 10 बीघा के पोखर बीच 100 फीट ऊंचा सूर्य मंदिर, खुदाई में मिली थी 11वीं सदी की मूर्ति

2.7kViews
1846 Shares

जिला मुख्यालय से आठ किमी की दूरी पर स्थित मेहूस गांव का सूर्य मंदिर जिला में आस्था के नए केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। यहां ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से पानी से भरे विशाल पोखर के बीच में आकर्षक सूर्य मंदिर का निर्माण कराया है।

यह सूर्य मंदिर पिछले आठ वर्षों में दूर-दूर तक अपनी पहचान और ख्याति बनाई है। विशाल पोखर के बीच में स्थित यह सूर्य मंदिर यों तो सालों भर आस्था का केंद्र बना रहता है,मगर छठ पूजा में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यहां कार्तिक और चैती दोनों छठ पूजा का अर्घ्य दिया जाता है।

गांव के स्थानीय निवासी अनिरुद्ध कुमार तथा कंचन कुमार ने बताया कार्तिक की छठ पूजा में इस सूर्य मंदिर में आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु भी अर्घ्य देने आते हैं।

मिट्टी से काले पत्थर की सूर्य भगवान की मूर्ति मिली

बताया 2018 में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत मेहूस के इस नोहरी पोखर की खोदाई कराई जा रही थी,तब भूतल से लगभग 5 फिट नीचे मिट्टी से काले पत्थर की सूर्य भगवान की मूर्ति मिली थी। इस मूर्ति को 11 वीं सदी की पाल वंश काल का बताया जाता है।

ग्रामीण बताते हैं 10 बीघा में फैले इस पुराने पोखर के बीचों-बीच स्थित सूर्य मंदिर का शिखर पोखर के भूतल से लगभग 100 फीट ऊंचा है। सूर्य मंदिर निर्माण के बाद पोखर के किनारे पर पक्का घाट का भी निर्माण किया गया है।

पानी से भरे पोखर के बीच में स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबा पुल (रास्ता) भी बनाया गया है। ग्रामीण बताते हैं मंदिर के निर्माण पर अब तक लगभग एक करोड़ रुपया खर्च हो चुका है तथा अभी भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *