एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने बल्ले से मचाया गदर, चौकों-छक्कों की बरसात कर ठोका तूफानी शतक

7.7kViews
1386 Shares

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ अपने पिता के नक्शे कदम पर चल चुके हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानादार शतक जड़कर सनसनी मचा दी है। रॉकी ने अपने पिता के ही अंदाज में बल्लेबाजी की और छक्के-चौकों की बरसात कर दी। उन्होंने शतकीय प्रहार कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मेंस सीनियर स्तर पर उनका ये पहला शतक है। इससे पहले ये खिलाड़ी अंडर-19 क्रिकेट में अपना जलवा दिखा चुका है। वे अपने पिता का ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुके हैं। रॉकी ने 2024 में लंकाशायर के लिए वनडे कप में डेब्यू किया। इसके लगभग एक हफ्ते बाद उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 के लिए शतक जड़ा था। वे ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने अपने पिता को ही पीछे छोड़ा था। अब एक बार फिर सीनियर क्रिकेट में उन्होंने अपना जलवा दिखाया है।

रॉकी फ्लिंटॉफ ने लगाया शतक

इंग्लैंड डोमेस्टिक वनडे कप 2026 में समरसेट के खिलाफ खेलते हुए फ्लिंटॉफ ने शतक लगाया। उन्होंने केटन जेनिंग्स के साथ मिलकर 214 रनों की साझेदारी की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। रॉकी ने 76 गेंदों पर 123 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट भी 161.84 का रहा। उनकी बैटिंग का ही नतीजा था कि लंकाशायर ने 443 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया।

लंकाशायर के लिए जेनिंग्स ने सबसे बड़ी पारी खेली, जिन्होंने 156 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट की टीम 269 रनों पर सिमट गई। उनके लिए टॉम लैमोनबी ने सबसे अधिक 68 रनों की पारी खेली। मैच में लंकाशायर ने 174 रनों से बड़ी जीत हासिल की।

रॉकी का वनडे कप में शानदार फॉर्म

वनडे कप में रॉकी का शानदार फॉर्म देखने को मिला है। इससे पहले उन्होंने 33*, 41* 41, 61*, और 1 का स्कोर बनाया है। यानी टूर्नामेंट के 6 पारियों में वे तीन बार नॉटआउट रहे हैं, जबकि एक बार शतक भी बनाया है। फ्लिंटॉफ 2025 के अंत में चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसी साल मार्च में उन्होंने लंकाशायर के लिए वापसी की और शानदार फॉर्म जारी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *