जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

4.8kViews
1213 Shares

 जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले में आज दोपहर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी कर दी, जिससे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के 3 जवान घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए।

CRPF के अनुसार, घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग ज़िले के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत होने की सूचना है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *