जालंधर में लीग मैचों के सफल आयोजन के बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नाॅकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार है। बुधवार यानी 4 नवंबर को सेमीफाइनल और पांचवें स्थान का मैच ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हाॅकी स्टेडियम में होगा।
4 नवंबर को दोपहर 2 बजे चीन और बांग्लादेश पांचवें स्थान के लिए भिड़ेंगे। शाम 4:30 बजे जापान और मलेशिया के बीच पहला, जबकि शाम 7 बजे भारत और दक्षिण कोरिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। हारने वाली टीमें कांस्य पदक के लिए खेलेंगी। फाइनल 5 नवंबर को मोहाली में होगा।
भारत छह बार फाइनल खेल चुका
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अब तक छह बार फाइनल खेल चुका है। वह एक बार संयुक्त विजेता सहित पांच बार विजेता और एक बार उपविजेता रहा है। जापान दो बार, जबकि दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन एक-एक बार फाइनल में पहुंचे हैं।
भारत सातवीं बार, जापान तीसरी बार और दक्षिण कोरिया, मलेशिया तथा चीन दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। भारत ने पांच बार ट्रॉफी जीती है और दक्षिण कोरिया एक बार विजेता बना है। जापान दो बार और मलेशिया एक बार उपविजेता रहा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

