बायो फ्यूल प्लांट में काम करने वाला 25 वर्षीय मजदूर मंगलवार सुबह प्लांट के पास खेत में बेहोशी की हालत में मिला। साथी उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हीरामन ने बताया कि पंकज किसी युवती से बात करता था और एक-दो दिन से परेशान था। उसे घटना की वजह की जानकारी नहीं है।
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने की आशंका है। पुलिस ने पंकज का फोन कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

