खुशखबरी: आजमगढ़ में आवासीय प्लाट का सपना होगा पूरा, एडीए को मिला 200 करोड़ का लोन, आवंटन जल्द

5.4kViews
1823 Shares

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत आजमगढ़ विकास प्राधिकरण अब लोगों के घर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए आवासीय प्लाट उपलब्ध कराएगा।

इसके लिए आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर कोटिला के पास प्राधिकरण 70.2992 हेक्टेयर भूमि खरीदेगा। जमीन खरीदने के लिए पूर्व में शासन से मिले सौ करोड़ में से 99.91 करोड़ खर्च कर एडीए ने 14.6191 हेक्टेयर जमीन खरीद लिया है।

शेष बची 55.6801 हेक्टेयर जमीन खरीदने के लिए भारतीय स्टेट बैंक में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने दो सौ करोड़ के लोन के लिए आवेदन किया था, जिसे एसबीआई से स्वीकृत कर दिया है।

दिसंबर माह से प्लाट आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगा एडीए

लोन स्वीकृत होने के बाद अब शेष जमीनों की खरीददारी जल्द ही किसानों से करनी एडीए शुरू करेगा। दिसंबर माह से प्लाट आवंटन शुरू करने का लक्ष्य एडीए ने तय किया है, इसके पूर्व सारी प्रक्रिया को पूरा कराया जाना है।

इस योजना के तहत प्रथम फेज की परियोजना का क्षेत्रफल 20.9391 हेक्टेयर है, इसमें 12.8888 हेक्टेयर पर एडीए ने कब्जा प्राप्त कर लिया है। शेष बची 8.0503 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा जमीन खरीदने के बाद एडीए प्राप्त करेगा।

प्रथम फेज के क्षेत्रफल का स्वामित्व प्राधिकरण के पक्ष में होने के बाद भू-उपयोग परिवर्तन की कार्रवाई को पूरा करने के बाद ले-आउट प्लान का अनुमोदन लिया जाएगा। इसके बाद रेरा से अनुमति लेकर प्लाट आवंटन की प्रक्रिया को एडीए शुरु कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *