कर्नाटक में पति ने पत्नी को फंदे पर लटकाया, वीडियो कॉल पर माता-पिता को दिखाया खौफनाक मंजर

4.0kViews
1268 Shares

 कर्नाटक के बागलकोट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 23 साल की महिला को उसके पति ने फंदे पर लटकाकर मार डाला। पति ने महिला के माता-पिता को वीडियो कॉल करके पूरी घटना भी दिखाई।

जानकारी सामने आई है कि पति को शक था कि महिला का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। युवक पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को फंदे पर लटकाकर उसे तड़पने का वीडियो बनाया और उसे दोस्तों और परिवार के साथ शेयर किया।

पति ने पत्नी को फंदे पर लटकाकर मार डाला

पीड़िता की पहचान भाग्यश्री जिगलूर और आरोपी की पहचान प्रवीण जिगलूर के तौर पर हुई है। यह घटना रविवार शाम कर्नाटक के बागलकोट जिले में हुई।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी ने महिला को गला घोंटकर मारने से पहले गलागली गांव में अपने घर पर पत्नी के साथ लकड़ी के लट्ठे से मारपीट की थी।

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी में लगातार झगड़े की वजह से भाग्यश्री करीब दो महीने पहले प्रवीण को छोड़कर अपने माता-पिता के पास चली गई थी।

प्रवीण उसके माता-पिता ने घर पहुंचा और उसे भरोसा दिलाकर वापस बुला लाया कि वे शांति से साथ रहेंगे, लेकिन घर लौटने के उसी शाम उसकी हत्या कर दी।

वीडियो कॉल पर माता-पिता को दिखाया

पुलिस के मुताबिक, प्रवीण ने भाग्यश्री को फंदे पर लटकाने के बाद उसके तड़पने का वीडियो बनाया। आरोप है कि जब वह सांस के लिए संघर्ष कर रही थी, तब उसने उसके माता-पिता को वीडियो कॉल किया और उन्हें अपनी बेटी की मौत देखने पर मजबूर किया।

पुलिस ने बताया कि बाद में उसने यह वीडियो कई लोगों के साथ शेयर किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद बिलागी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *