बहराइच में नदी में डूबने से हुई युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

8.0kViews
1056 Shares

खेत से वापस लौटते समय युवक नदी में पैर फिसलने से गिर गया। गहरे पानी में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। सोमवार सुबह गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कैसरगंज के ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर तीन के चंद्रदेव पुरवा निवासी 27 वर्षीय वीरेंद्र चौहान रविवार शाम को खेत में लगे फसल को देखने लिए गए थे।

देर शाम को वह वापस अपने घर आ रहे थे। वापस आते समय में नदी में फैर फिलसने वह डूब गए। पूरी रात परिवारजन व पुलिस उसकी तलाश में लगे रहे। सोमवार सुबह नदी में उसका शव उतराता दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना से परिवारजन में हलचल मच गई। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया उसके नदी में डूबने से मौत की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *