नोएडा में घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम को पिकअप ने कुचला, मौत; ड्राइवर फरार

8.9kViews
1255 Shares

बिहार लखीसराय के देहरा गांव के सनी मोदी परिवार संग नोएडा के शहदरा गांव में परिवार संग रहते हैं। वह मजदूरी करता है। उनका दो साल का बेटा शिवराज मंगलवार सुबह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान पानी का काम करने वाला एक व्यक्ति पिकअप वाहन बैक कर रहा था। उसकी चपेट के आकर शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकरी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने शिवराज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक फरार है। बच्चे के पिता ने सेक्टर 142 थाने में अज्ञात चालक पर केस दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *