रामपुर में SP अनिल कुमार सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, जौहर विवि पर कार्रवाई से पहले ट्रांसफर के काफी अहम मायने!

2.2kViews
1301 Shares

नवागत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने शनिवार देर रात जिले में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह रात में ही पुलिस लाइन पहुंचे, जहां अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह समेत सभी क्षेत्राधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यभार संभाला।

नवागत पुलिस अधीक्षक मूल रूप से मऊ के रहने वाले हैं और वर्ष 2015 बैच के आइपीएस हैं। यहां से पहले वह उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय (लखनऊ) में एसपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात थे। यहां तैनात पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना का शासन ने पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा स्थानांतरण कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *