विधायक नंद लाल के निधन के कारण CM सुक्खू के चंबा दौरे में बदलाव, चुवाड़ी में कार्यक्रम के बाद लौटे शिमला
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तय कार्यक्रम के तहत चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। रामपुर के विधायक नंद लाल के निधन के कारण सीएम सुक्खू ने ककीरा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। सीएम का पहले तीन से छह नवंबर तक जिला चंबा का प्रवास तय था।
चुवाड़ी में रोड शो
मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी चौगान में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले रोड शो भी हुआ। शाम को ककीरा के चलामा मेला मैदान में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम था, जिसे स्थगित किया गया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

