Maruti Suzuki अगले 5 सालों में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव की तैयारी में है। कंपनी की योजना अगले 5 सालों में 7 नई SUV और पांच इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने की है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे भारतीय ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं को पूरा करना है। साथ ही, यह कई पावरट्रेन तकनीकों में अपनी मजबूत स्थिति को भी बनाए रखेगा।
इसमें रडार और कैमरा तकनीक के साथ सेगमेंट-फर्स्ट लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एक प्रीमियम Clarion साउंड सिस्टम मिलता है।
SUV सेगमेंट
Maruti की विकास योजनाओं में SUV सेगमेंट सबसे अहम बना हुआ है। वर्तमान में, ब्रांड के पास कॉम्पैक्ट-SUV सेगमेंट में 2026 Brezza जैसे मॉडल मौजूद हैं। E-Vitara को एक समर्पित बोर्न-EV प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह 49kWh और 61kWh के बैटरी विकल्पों के साथ आती है और कुछ वेरिएंट्स में इसकी रेंज 500 किमी से ज्यादा होने का दावा किया गया है।
पांच EV मॉडल
Maruti Suzuki ने अगले 5 सालों में पांच EV मॉडल लाने की भी तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना में एक थ्री-रो इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल है जिसके 2027 के आसपास आने की उम्मीद है और यह E-Vitara पर आधारित हो सकता है। e-HEARTECT स्केटबोर्ड प्लैटफॉर्म पर आधारित एक इलेक्ट्रिक MPV और अन्य EV डिरेवेटिव भी पाइपलाइन में है।
इनके साथ-साथ, कंपनी एक SUV पर भी काम कर रही है जिसमें ग्रैंड विटारा पर आधारित 7-सीटर और अलग-अलग साइज और कीमत के दायरे में अन्य मॉडल शामिल हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

