रेवाड़ी में बंद पेट्रोल पंप के पास की दुकान में मिला 41.745 किलो विस्फोटक, दुकानदार गिरफ्तार
रेवाड़ी जिला की कोसली पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण और बिक्री के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की दुकान से 41.745 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है। आरोपित की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव फतेहगढ़ के नरेश कुमार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कोसली की सैनिक कालोनी में रह रहा था।अवैध रूप से जुटा रहे थे विस्फोटक सामग्र
विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पूछताछ में उसने अपनी पहचान नरेश कुमार के रूप में बताई। पुलिस ने दुकान और परिसर की तलाशी ली तो वहां से 18.270 किलोग्राम पोटाश और 23.475 किलोग्राम गंधक बरामद हुई। कुल 41.745 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री को लेकर आरोपित कोई वैध लाइसेंस, परमिट या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध थाना कोसली में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

