‘दूसरे धर्म में निकाह, वह भी बिना इस्लाम कबूल किए?’ CM उमर अब्दुल्ला की शादी पर भड़के AAP विधायक

3.0kViews
1119 Shares

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में सीनियर जर्नलिस्ट निधि राजदान से शादी रचाई। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।

जहां एक ओर उमर अब्दुल्ला ने निधि की तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर की। वहीं, डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनकी शादी पर कटाक्ष किया। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने वाली मीडिया को भी आड़े हाथ लेते हुए गुस्सा जाहिर किया।

आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘शादी के लिए उमर अब्दुल्ला साहब को बधाई। लेकिन अब ‘गोदी मीडिया’ कहां है? जो ‘लव जिहाद’ पर प्राइम-टाइम डिबेट चलाते हैं? क्या वे इसका इस्तेमाल सिर्फ बीजेपी को फायदा पहुंचाने और गरीब लोगों को निशाना बनाने के लिए करते हैं? क्या अब हिंदू धर्म खतरे में नहीं है?’अगली पोस्ट में मेहरा मलिक ने मुस्लिम विद्वानों पर निशाना साधते हुए पूछा

क्या मुस्लिम विद्वान बता सकते हैं कि मुसलमानों के लिए ऐसी शादी जायज है? किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करना, वह भी इस्लाम कबूल किए बिना? अमीरों और गरीबों के लिए अलग-अलग नियम क्यों हैं?

शादी समारोह पर उठाए सवाल

इसके साथ ही जनहितों पर ध्यान न देने को लेकर विधायक ने उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए पूछा, ‘ये कैसी बेशर्म राजनीति है? उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में कहा कि दिहाड़ी मजदूरों से संबंधित रिपोर्ट जमा न करने के लिए ये व्यक्ति जिम्मेदार है और उसे काम नहीं करने दे रहे हैं, और अब वो जम्मू-कश्मीर की जनता को लूटने और धोखा देने वालों को पार्टियां दे रहे हैं। एक तरफ आप रोते रहते हैं कि ये नौकरशाह आपको काम नहीं करने दे रहे, वहीं दूसरी तरफ आप उनके साथ मौज-मस्ती कर रहे हैं और जनता को लूटने के लिए उन्हें पार्टियां दे रहे हैं।’

उन्होंने एक वीडियो के जरिए कहा….

क्या हमारे यहां 50 की उम्र के बाद शादी करने को कोई तैयार होता है? वह अपनी शादी के लिए हाई कोर्ट गए, सुप्रीम कोर्ट गए। लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें अपनी चिंता है, अपने बच्चों की चिंता है, लेकिन जनता का क्या, उनसे किए हुए वादों का क्या? ऐसे सवाल हर जगह उठेंगे, हर बच्चा सवाल उठाएगा।- मेहराज मलिक, डोडा विधायक

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गए शुक्रवार को एक समारोह में पत्रकार निधि राजदान से शादी की थी। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। उमर ने निधि राजदान के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- कल एक नए सफर की शुरुआत की।\

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *