सुपरहिट वेब सीरीज Pritam And Pedro का आ रहा है दूसरा सीजन, OTT की साइबर थ्रिलर पर राजकुमार हिरानी ने लगाई मुहर
जब कहानी पसंद आती है, तो उसे आगे बढ़ाने के मौके बढ़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) निर्मित वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो (Pritam and Pedro) के साथ भी हो रहा है।
शो का अंत कहीं न कहीं सीक्वल की ओर इशारा कर रहा था और अब खुद राजकुमार हिरानी ने इस पर मुहर लगा दी है। वह अरशद वारसी और वीर हिरानी के साथ नए सीजन से वापसी कर रहे हैं।
प्रीतम एंड पेड्रो का नया सीजन कन्फर्म
डायरेक्टर ने कहा, “हां, हम इसका सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है कि कहानी को किस दिशा में लेकर जाना है।”
फैंस की डिमांड पर लिया फैसला
क्या यह फैसला उन्होंने शो को मिल रही प्रतिक्रियाओं के बाद लिया? तो उन्होंने कहा कि मैं सरसरी निगाहों से देख लेता हूं। दर्शकों के मिलने वाले संदेशों से हमें पता तो चल ही जाता है कि कोई फिल्म या सीरीज उन्हें कितनी पसंद आ रही है। कई लोग सामने से भी सराहना करते हैं, तो भी काफी कुछ अंदाजा तो लग ही जाता है।
जब दर्शकों को कुछ पसंद नहीं आता है, तो वह खामोश रहते हैं। वह केवल शो के किसी एक पहलू की सराहना कर देते हैं, लेकिन पूरी फिल्म या सीरीज की चर्चा नहीं करते हैं। इस शो के मामले में तो यह प्रतिक्रिया उम्मीद से कहीं ज्यादा रही।
नई कहानी कहने की करते हैं कोशिश
राजकुमार हिरानी आगे कहते हैं, “मैंने हर बार एक अलग कहानी कहने की कोशिश की है। इस शो की कहानी साइबर क्राइम पर है। इससे पहले मैंने इमिग्रेशन, संजय दत्त की बायोपिक, एलियन व भगवान, मेडिकल कॉलेज और शिक्षा जैसे अलग-अलग विषयों पर फिल्में बनाई हैं। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि कहानियों को मजेदार अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद दर्शकों का मनोरंजन करना है।”

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

