राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने सभी याचिकाएं निपटाईं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि चंदा गबन मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अयोध्या के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने SIT द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट का संज्ञान लिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को इस मामले की सुनवाई के दौरान अयोध्या की स्थानीय अदालत की मदद लेने को कहा है। साथ ही शीर्ष कोर्ट ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा कि उसने राम मंदिर चंदा गबन मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त नहीं की है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस बात का पता लगाने के लिए दायर नई याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि क्या राम मंदिर उसी जमीन पर बना है, जिसका फैसला मुख्य अयोध्या विवाद मामले में हुआ था।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

