एमबीपीजी कालेज में तमंचा लेकर घुसा युवक, छात्रों ने दबोचा, सुरक्षा पर उठे सवाल, हंगामा
एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के माहौल के बीच अराजकता चरम पर है। चुनावी गतिविधियां के बीच बार-बार हंगामे और विवाद हो रहे हैं, जिससे महाविद्यालय की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में बुधवार को परिसर में एक युवक तमंचा लेकर घुस गया। संदिग्ध लगने पर छात्रों ने उसे दबोचा तो उसके पास से पिस्टल बरामद हुई।
प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी का घेराव करते हुए परिसर लगातार घुस रहे असामाजिक तत्वों को न रोके जाने पर सवाल भी उठा रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठने पर छात्र हंगामा कर रहे हैं।
इधर, कालेज में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बावजूद विद्यार्थियों को बगैर परिचय पत्र देखे प्रवेश देना कालेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने के साथ ही लापरवाही को भी दर्शा रहा है। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी का कहना है कि तमंचा पुलिस को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

