सीएम योगी आदित्यनाथ की 49वीं पाती, मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव पर की प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना

1016 Shares

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच भी मुख्यमंत्री प्रत्येक सोमवार को लखनऊ और जब भी गोरखपुर प्रवास पर रहते हैं तो जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनकर निराकरण का निर्देश देते हैं। इसके साथ ही गोरखपुर और लखनऊ में गो सेवा भी करते हैं।

अब मुख्यमंत्री प्रत्येक सोमवार को प्रदेशवासियों के नाम पाती लिख रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की 49वीं पाती लोगों से परिवार और मित्रों के साथ अयोध्या पहुंचकर भव्य दीपोत्सव देखने की अपील की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी 49वीं पाती में प्रदेशवासियों को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं। सीएम योगी ने लोगों से परिवार और मित्रों के साथ अयोध्या पहुंचकर भव्य दीपोत्सव देखने की अपील की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि दीपोत्सव सनातन चेतना के पुनर्जागरण और सांस्कृतिक गौरव का महापर्व है। दीपोत्सव का सनातन परंपराओं के साथ जीवन मूल्यों से भी गहरा संबंध है।

उन्होंने आगे लिखा कि प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति से जुड़ा है दीपोत्सव, भरत जी के त्याग और समर्पण का भी संदेश। 14 वर्षों तक भरत जी ने राजसुख का त्याग कर सिंहासन पर प्रभु श्रीराम की चरण पादुकाएं रखीं। सत्ता का वास्तविक अर्थ अधिकार नहीं, बल्कि दायित्व है।

मां सरयू के तट पर सजेगी दीपों की दिव्य माला, राम की पैड़ी पर लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या। दीपोत्सव से कुम्हारों, पुष्प विक्रेताओं और होटल कारोबारियों को मिलेगा आर्थिक लाभ। आस्था और जनभागीदारी विकास की शक्ति बनी, उत्सव प्रदेश के रूप में यूपी ने बनाई नई पहचान। जहां प्रकाश है, वहां सुरक्षा का वास है। सुरक्षा से निवेश के अवसर बढ़ते हैं, निवेश से विकास और विकास से रोजगार मिलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *